फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officials reached Panchayat Samiti meeting, public representatives angry

चार विभागों से नहीं पहुंचे अधिकारी, जनप्रतिनिधि भड़के

Fri, 15 Jul 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के सभागार में शुक्रवार को समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यायन ने बैठक से संबंधित विभिन्न कार्यों की सूची पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की, लेकिन बैठक में हमीरपुर, टौणीदेवी और गलोड़ से तीनों तहसीलदार, चार विभिन्न विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। वन और जलशक्ति विभाग टौणीदेवी और गलोड़ से भी कोई अधिकारी नहीं आया। लोक निर्माण विभाग से महज जेई आया था, लेकिन वह पंचायत प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब नहीं दे पाया। बैठक में सरकारी विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के मुद्दे पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी दो सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें। अन्यथा इस मामले में पंचायतीराज मंत्री और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में आपदाओं की ज्यादा संभावना रहती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करें। उन्होंने ऊर्जा विभाग को क्षेत्र में खराब पड़ी सोलर लाइटों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। हरीश ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के कल्याणार्थ अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी जागरूकता कैंप लगाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए विभाग के अधिकारी ग्राम सभाओं में जाकर लोगों को जागरूक करें। हरीश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत में विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बैठक में कल्याण विभाग से गीता मरवाह, मत्स्य विभाग से नीतू सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरविंद कौंडल, बाल विकास परियोजना बलबीर बिरला, रोजगार, उद्योग, उद्यान विभाग से डॉ. ऊषा और ऊर्जा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में उपाध्यक्ष बीडीसी संजीव कुमार, बीडीसी सदस्य सतीश कंवल, नीतू रानी, सुनीता देवी, रेखा कुमारी, मीना कुमारी, नीलम कुमारी, मधु कुमारी, कांता देवी, संजीव कुमार, सुमन लता, राजीव कुमार, प्रकाश चंद के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के प्रधान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed