फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officers stuck in one place for years will be transferred

Hamirpur (Himachal) News: जिला वही, अधिकारियों ने महज दिशाएं बदलीं

Mon, 09 Jan 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे अधिकारी अपने अब अपने तबादलों को लेकर चिंतित हैं। लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और अन्य विभागों में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो सालों से गृह जिले में सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में तबादले हुए भी, लेकिन तब जिले से बाहर जाने के बजाय जुगाड़तंत्र के चलते ये अधिकारी 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में ही खुद को समायोजित करवा बैठे। जो अधिकारी हमीरपुर मंडल में सेवाएं दे रहे थे, वह टौणीदेवी तो जो टौणीदेवी मंडल में थे वह भोरंज और इसी तरह बड़सर मंडल में अपने तबादले इधर से उधर करवाते रहे।
विज्ञापन

महज दिशाएं बदली हैं, लेकिन यह अधिकारी लंबे समय से जिले से बाहर ट्रांसफर नहीं हुए। पूर्व भाजपा सरकार के समय कांग्रेस नेताओं ने इन अधिकारियों के इस जुगाड़तंत्र पर सवाल उठाए थे। लेकिन अब जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है तो इन अधिकारियों में तबादलों को लेकर हड़कंप मच गया है। इसमें विशेष तौर पर जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी अधिक सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक एक ही स्थान पर सेवाएं देने से कई तरह की गड़बड़ियों की संभावनाएं भी रहती हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर में एक एचएएस अधिकारी की छह साल तक सेवाओं को लेकर अंगुलियां उठ चुकी हैं। इस अधिकारी की नियुक्ति के दौरान ही आयोग में जेओए आईटी, कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर तीन भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला अभी तक सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भोरंज विस क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में है, बहुत जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed