{"_id":"672d1f8054b1d9ed7a03deb7","slug":"officers-entangled-in-papers-regarding-orders-two-lists-issued-for-workshop-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-140272-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आदेशों को लेकर कागजों में उलझे अफसर, कार्यशाला के लिए दो-दो सूचियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आदेशों को लेकर कागजों में उलझे अफसर, कार्यशाला के लिए दो-दो सूचियां जारी
Fri, 08 Nov 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
बवीता चंदेल
हमीरपुर। जिले में शिक्षा विभाग के दो आला अफसर देहरादून में प्रस्तावित कार्यशाला के आदेशों को लेकर कागजों में उलझ गए। एक अधिकारी ने 16 शिक्षकों की सूची जारी की, जबकि दूसरे ने 12 अधिकारियों की सूची जारी कर दी। ऐसे में शिक्षकों में असमंजस की स्थिति रही कि आखिर कौन से आदेश माने जाएं।
खास बात यह है कि इन दोनों की सूचियों में कुछ शिक्षकों के नाम अलग थे। ऐसे में उनके चयन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद एक आदेश स्थगित हुआ और 16 शिक्षकों का बैच देहरादून में प्रस्तावित कार्यशाला के लिए वीरवार को शिमला से रवाना हो गया है।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यशाला के लिए शिक्षकों को रवाना किया गया है। ऐसे में समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ के आदेशों और सूची को मान्यता दी गई है, जबकि समग्र शिक्षा अभियान निदेशालय की ओर उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर को आदेश वापस लेने के निर्देश जारी किए। उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने आदेश वापस ले लिए हैं। हालांकि, कई दिनों तक दोनों अफसरों के कार्यालयों में आदेशों को लेकर उलझन जारी रही।
विज्ञापन
दरअसल निरीक्षण विंग उपनिदेशक पद को अब सरकार ने उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल का पदभार देने के साथ-साथ समग्र शिक्षा अभियान का डीपीओ भी नियुक्त किया है। ऐसे में कार्यशाला के लिए शिक्षकों के बैच के चयन आदेश डीपीओ की ओर से किए जाने थे। जब दो कार्यालय से आदेश जारी हुए तो मामले ने तूल पकड़ा लिया। मामले की चर्चा समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा के समक्ष पहुंची। उनके हस्तक्षेप के बाद आखिर उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल के कार्यालय से आदेश वापस लिए गए। संवाद
एक आदेश को वापस ले लिया गया है : राजेश शर्मा
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि दो कार्यालय से आदेश जारी होने के बाद मामले में हस्तक्षेप कर एक आदेश को वापस लिया गया है। डीपीओ को इस कार्य का जिम्मा दिया गया है। विभिन्न चरणों में सभी शिक्षक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। ऐसे में बाकी शिक्षक अन्य बैच में शामिल होंगे, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। डीपीओ की ओर से आदेशों की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। जब बाद में उन्हें बताया गया तो राज्य परियोजना निदेशक से बातचीत कर आदेशों को वापस लिया गया है।
मामला सुलझा लिया है : नवीन शर्मा
उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल एवं डीपीओ नवीन शर्मा ने कहा कि यह कार्य परियोजना के जरिये किया जाना था। इस विषय पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया है। शिक्षकों का बैच शिमला से रवाना हो गया है।