फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Office bearers of the BJP Ex-Servicemen Cell met Dhumal.

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी धूमल से मिले

Mon, 12 Oct 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of the BJP Ex-Servicemen Cell met Dhumal.
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट करते हुए। स्
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल और सह-संयोजक कमलेश परमार ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास पर भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिकों के कल्याण, वन रैंक वन पेंशन योजना और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। अभिषेक पटियाल ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल ने लोकसभा में पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग प्रमुखता से उठाई थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस योजना को लागू कर लाखों पूर्व सैनिकों को राहत दी है। वहीं, प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने के साथ सैनिकों के सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों से भाजपा की नीतियों के प्रचार और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed