फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Offerings worth Rs 8.39 crore made in Paunahari's court in one month

Hamirpur (Himachal) News: एक माह में पौणाहारी के दरबार में चढ़ा 8.39 करोड़ रुपये का चढ़ावा

Mon, 14 Apr 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Offerings worth Rs 8.39 crore made in Paunahari's court in one month
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद भजन कीर्तन करने बैठे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों का समापन रविवार को हुआ। बैसाखी पर्व पर मंदिर में पंजाब, हरियाणा सहित देश-विदेश से 50,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। रात 12 बजे तक पौणाहारी का दरबार जयकारों से गूंजता रहा। चैत्र मास मेलों का अंतिम रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की ओर से पहले से मंदिर की निजी व सरकारी सरायों को बुक करवा लिया था ताकि दर्शन करने के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को लंगर प्रदान किया गया।
विज्ञापन

एक माह तक चले चैत्र मेले में दियोटसिद्ध नगरी में 8,56,000 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में 8,39,43,466 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। जिसमें 6,12,23,834 रुपये चढ़ावे के रूप में जबकि दान के रूप में 2,27,19,632 रुपये चढ़े। बहुमूल्य धातुओं में सोना 201 ग्राम 13 मिलीग्राम और चांदी 4979 ग्राम 25 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई। एक माह में श्रद्धालुओं की ओर से मन्नत पूरी होने पर 1220 बकरे चढ़ाए गए, जिससे 33,24,400 रुपये प्राप्त हुए। वहीं विदेशी मुद्राओं में इंग्लैड के 7705 पाउंड, यूएसए के 11,997 डॉलर, 2680 यूरो, कनाडा के 18,541 डॉलर, ऑस्ट्रेलियया के 2795 डॉलर, यूएई दिरहम 5690, कतर रियाल 79, सऊदी रियाल 25, न्यूजीलैंड डॉलर 670, कुवैत दिनार पांच, ओमान रियाल तीन, सिंगपुर डॉलर 128, बहरीन दिनार आठ, मलयेशिया रिगिंत 308 प्राप्त हुए।
विज्ञापन


मंदिर में चैत्र मास मेलों का विधिवत समापन हुआ। बैसाखी पर्व पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। मंदिर में चैत्र मास मेलों में 8,39,43,466 रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed