फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Offering of Rs 19 lakh 59 thousand 261 made to Baba Balak Nath

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ में चढ़ा 19 लाख 59 हजार 261 रुपये का चढ़ावा

Mon, 01 Apr 2024 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के 17वें दिन तीसरे शनिवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। शनिवार को हुई चढ़ावे की गणना पर बाबा के भक्तों ने 19 लाख 59 हजार 261 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया। वहीं, तीन ग्राम 700 मिलीग्राम सोना, 218 ग्राम 940 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 205 पौंड, यूएसए के 144, कनाडा के 610 डॉलर, यूएई के पांच दिरहम, मलेशिया 20 और 5 यूरो बाबा की सेवा में अर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर में शुक्रवार देर शाम से ही बाहरी राज्यों से श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में पैदल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिद्ध नगरी में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इस बारे में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि शनिवार और रविवार को बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में न्यास प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed