फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nutrition fortnight celebrated in Mohi, importance of nutrition explained to people

Hamirpur (Himachal) News: मोहीं में मनाया पोषण पखवाड़ा, लोगों को समझाया पोषण का महत्व

Sat, 12 Apr 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 12 Apr 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बल्ह के आंगनबाड़ी केंद्र मोहीं में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय कुमार गर्ग ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुमन लता भी विशेष रूप से उपस्थित उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए और अपनी थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने कहा कि इस बार का पोषण पखवाड़ा चार मुख्य विषयों- बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन (गर्भावस्था से लेकर बच्चों के दो वर्ष तक), लाभार्थी को पोषण के मॉडल पर काम करने के लिए प्रेरित करना, कुपोषण का सीएमएएम मॉड्यूल के माध्यम से प्रबंधन और बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना तथा उन्हें जंक फूड से बचाना पर केंद्रित है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनिया ने महिलाओं को संतुलित आहार लेने तथा मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed