फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Number of mental patients increased in Medical College Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बढ़ी मानसिक रोगियों की संख्या

Fri, 30 Aug 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
जिले में प्रति हजार में से तीन व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से पीड़ित
विज्ञापन

मानसिक अवसाद से पीड़ित अधिक लोग पहुंच रहे ओपीडी

अस्पताल की मनोविज्ञान ओपीडी में रोजाना औसतन 70 मरीज आ रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के मनोविज्ञान विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। रोजाना औसतन 70 मरीज मनोविज्ञान ओपीडी में उपचार को पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिक मरीज मानसिक अवसाद से पीाड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार जिला हमीरपुर में प्रति हजार में से तीन व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। सिजोफ्रेनिया एक मानसिक बीमारी है। इसमें भ्रम, दु:स्वपन, उदासीनता, बोलने की क्षमता में कमी, अन्य आवाजें सुनाई देना, चुपचाप बैठे रहना आदि इसके लक्षण हैं।



पूर्व में जहां अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 55 मरीज आते थे, अब इनकी संख्या 70 के करीब हो गई है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना उपचार को आने वाले लोगों में से 30 फीसदी लोग किसी न किसी तरह के मानसिक रोग का शिकार हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने मानसिक रोगों के बचाव के लिए इनकी शुरुआत में ही मनोवैज्ञानिक को दिखाने व उपचार शुरू करने की सलाह दी है। मनोचिकित्सकों के अनुसार जिला के एक हजार में से तीन व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है। जबकि अस्पताल आने वाले 30 फीसदी मरीज किसी न किसी तरह के मानसिक रोग से पीड़ित हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed