{"_id":"67b47f386c1cae38b8038cba","slug":"now-there-will-be-baseline-test-of-teachers-diet-will-be-organized-on-24th-in-gauna-karaur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148557-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब शिक्षकों का होगा बेसलाइन टेस्ट, डाइट गौना करौर में 24 को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब शिक्षकों का होगा बेसलाइन टेस्ट, डाइट गौना करौर में 24 को होगा आयोजन
Wed, 19 Feb 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
जिलेभर से 114 शिक्षक देंगे बेसलाइन टेस्ट, शिक्षकों के पढ़ाने के कौशल की होगी परख
तीन बैचों में शिक्षक मोबाइल पर देंगे ऑनलाइन टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 114 शिक्षकों का अब बेसलाइन टेस्ट होगा। ऑनलाइन टेस्ट में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पढ़ाने के कौशल और सीखाने की कुशलता को परखा जाएगा।
टेस्ट का आयोजन जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में 24 फरवरी को तीन अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा। इसमें शिमला से चार संसाधन व्यक्तियों की टीम शिक्षकों के कौशल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करके रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट को तैयार करके निदेशालय सौंपा जाएगा। इसके उपरांत शिक्षा के क्षेत्र में कमियों के सुधार को लेकर कार्य किया जाएगा।
शिक्षक बेसलाइन टेस्ट का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से समय की मांग और पढ़ाई को अधिक सरल बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि जिलाभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। तीन बैचों में आयोजित होने वाले बेसलाइन टेस्ट में प्रथम और दूसरे सत्र में 50-50, जबकि तीसरे सत्र में 14 शिक्षक मोबाइल के माध्यम से टेस्ट देंगे।
विज्ञापन
टेस्ट में शिक्षकों के पढ़ाने के कौशल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई शिक्षा नीति 2020, डिजीटल शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम, गणित में विद्यार्थियों की पकड़, स्कूलों में आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई आदि प्रश्र पूछे जाएंगे। बेसलाइन सर्वे टेस्ट का प्रथम चरण पूरा होने के बाद दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें अन्य शिक्षकों का बैच टेस्ट देगा।
नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त बदलाव और नई वस्तुओं को जोड़ने के लिए शिक्षकों के लिए टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
कोट
24 फरवरी को जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में शिक्षकों के लिए बेसलाइन सर्वे टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में जिलाभर से 114 शिक्षक भाग लेंगे। टेस्ट का आयोजन ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा।
-परमजीत डोगरा, जिला समन्वयक, बेसलाइन सर्वे टेस्ट