{"_id":"656236c1a09783e4750c9045","slug":"now-the-problem-of-uploading-pension-documents-will-be-sent-to-the-defense-ministry-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14622-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी पेंशन दस्तावेज अपलोड की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी पेंशन दस्तावेज अपलोड की समस्या
विज्ञापन
बचत भवन हमीरपुर में आयोजित इंडिया एक्ससर्विसमैन लीग के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित पूर्व सैनिक।
हमीरपुर। इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग इकाई हमीरपुर का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को हमीरपुर के बचत भवन में लीग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिलीप सिंह (रि.) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दिलीप सिंह ने सम्मेलन में आए पूर्व सैनिकों और उनकी विरांगनाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लीग समय-समय पर उठाती रहती है। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को हल करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं।
लीग के सही ढंग से संचालन के लिए 18 दिसंबर को पूर्व सैनिक लीग के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसमें सभी जिलों से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व जनरल सेक्रेटरी व एक खजांची गोपनीय तरीके से वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में 18,000 के करीब पूर्व सैनिक हैं।
इसके बावजूद सम्मेलनों में गिने-चुने लोग ही पहुंच रहे हैं। नए रिटायर्ड सैनिकों को अभिप्रेरित करने की जरूरत है, ताकि वे भी इस लीग का हिस्सा बन सकें। लीग ने अपने दम पर हमीरपुर में ऑफिस का नवीकरण करवाया है। उन्होंने सीनियर वाइस चेयरमैन की ओर से दस हजार का अंशदान व कर्नल अनंत राम की ओर से भी दस हजार का अंशदान देने के लिए आभार प्रकट किया है। कहा कि पूर्व सैनिकों से पूरी जिंदगी में एक बार ही सौ या दो सौ रुपये पंजीकरण के लीग की ओर से लिए जाते हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय दूसरी मंजिल में स्थापित है। इससे पूर्व सैनिकों को सीढि़यां चढ़ने में परेशानी होती है। इसके बाद सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कर्नल एसकेएस चंबियाल (रि.) ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को हल करवाने के लिए लीग हर समय तैयार है। पूर्व सैनिकों को स्पर्श सॉफ्टवेयर में पेंशन को लेकर दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। इसे हल करवाने के लिए लीग रक्षा मंत्रालय के समक्ष मामला उठाएगा। इसके बाद दिलीप सिंह ने मंच संभालते हुए कहा कि हमीरपुर में कई नेता हमीरपुर तक टनल निकालकर रेल पहुंचाने के बड़े बड़े बयान देते हैं, जबकि धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं है। वार्षिक सम्मेलन में कर्नल धर्म सिंह, एसएस गुप्ता, आरएल शर्मा, पृथ्वी सिंह, जगदीश चंद्र, अनंतराम, शक्ति चंद सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।