{"_id":"69e915a38b00470a29067be8","slug":"now-the-municipal-officials-will-inspect-at-night-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191184-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब रात को निरीक्षण करेंगे नगर निगम के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब रात को निरीक्षण करेंगे नगर निगम के अधिकारी
Thu, 23 Apr 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम ने रात के अंधेरे में खुले में कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी अब रात को बाजार का निरीक्षण करेंगे।
अगर किसी दुकान के आगे कूड़ा मिला तो टीम उसे पहले जागरूक करेगी और उसके बाद भी आदेशों की अवहेलना पाई गई तो कार्रवाई होगी। बुधवार को व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह दुकानदारों को भी खुले कूड़ा फेंकने और सड़क के किनारे कूड़ा न रखने के प्रति जागरूक करें ताकि उन्हें दिक्कतें पेश न आएं। नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि अब रात को बाजार का निरीक्षण किया जाएगा ताकि कोई खुले में कूड़ा न फेंके। संवाद