{"_id":"67a5090e2be8fdc27a08bb37","slug":"now-the-grounds-of-hamirpur-childrens-school-will-open-at-the-end-of-february-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147611-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब फरवरी के अंत में खुलेगा बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब फरवरी के अंत में खुलेगा बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान
Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डेढ़ वर्ष से बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान के खुलने की राह ताक रहे खिलाड़ियों को अब और इंतजार करना होगा। माह के अंत तक मैदान खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए खुलेगा।
पहले मैदान को फरवरी में खोलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब लोनिवि ने माह के अंत तक मैदान में खोलने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही खिलाड़ी और लोग मैदान में खेल व सैर कर पाएंगे। मैदान का कार्य डेढ़ वर्ष से चला हुआ है, जिसके चलते मैदान को बंद किया गया है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को खोलने के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन अब विभाग की ओर से माह बाद मैदान को खोलने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में मैदान में खेल अभ्यास के लिए खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को और इंतजार करना पड़ेगा।
युवा खिलाड़ी साहिल, अर्पित, अदिति, अमित, राजेश, अंकित, पूजा आदि ने कहा कि मैदान पिछले डेढ़ वर्ष से बंद है। मैदान में किसी भी प्रकार गतिविधियों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इसी माह पुलिस भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट शुरू हो रहे हैं, लेकिन मैदान के बंद होने से अभ्यास करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते मैदान को खोलने में लगातार देरी की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
मैदान में घास को पर्याप्त मात्रा में उगाने के लिए समय लगा है। इसके चलते मैदान को बंद किया गया है। फरवरी माह के अंत तक मैदान को खोल दिया जाएगा।
-संजय कटोच, एसडीओ, लोनिवि हमीरपुर