{"_id":"652847ef86f24cccbe029104","slug":"now-the-electricity-board-will-lay-81-kilometers-of-underground-cable-in-the-city-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10951-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में भूमिगत होंगे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में भूमिगत होंगे बिजली के तार
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में अब विद्युत बोर्ड 81 किलोमीटर भूमिगत केबल बिछाएगा। इसके लिए बोर्ड के सहायक अभियंता ने दो सप्ताह पहले ही एस्टिमेट बनाकर बिजली बोर्ड डिवीजन को भेज दिया है। बोर्ड ने 36 किलोमीटर एचटी और 45 किलोमीटर एलटी भूमिगत केबल शहर के सभी 11 वार्डों में स्थापित किए गए ट्रांसफार्मरों जोड़ने की योजना बनाई है। विद्युत बोर्ड पूरे शहर के वार्डों में सही तरीके से सर्वे करवाने के बाद ही भूमिगत केबल बिछाने का काम करेगा। इससे पहले भी बोर्ड ने डांगक्वाली से अणु स्थित बिजली उपकेंद्र तक भूमिगत केबल डालने का कार्य शुरू किया था, लेकिन कुछ कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण यह ब्लास्ट हो गई थी।
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वे पहले शहर के सभी वार्डों में भूमिगत केबल डालने से पूर्व सही तरीके से सर्वे करवाएंगे। इसके बाद केबल डालने का कार्य शुरू होगा। भूमिगत केबल डालते समय जिओ फाइबर पाइप का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इससे भूमिगत केबल को कम ही नुकसान होता है। बोर्ड उच्च गुणवत्ता वाली भूमिगत केबल का इस्तेमाल शहर के वार्डों में करेगा। ऐसा करने से जहां तारों के जंजाल से शहर को मुक्ति मिलेगी, वहीं शहर में लगाए गए खंभों की संख्या भी कम हो जाएगी। इसके अलावा एचटी और एलटी लाइनों से करंट लगने वाली घटनाओं पर भी विराम लगेगा।
कोट्स
विद्युत बोर्ड परिषद हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने बताया कि जिले के सभी वार्डों में भूमिगत केबल डालने की योजना है। इसके लिए एस्टिमेट बनाकर डिवीजन को भेजा है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, एचटी और एलटी केबल को भूमिगत बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सही तरीके से सर्वे करवाया जाएगा।