फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the bus going to Shimla gasped in the middle of the journey

अब शिमला जाने वाली बस बीच सफर में हांफी

Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the bus going to Shimla gasped in the middle of the journey
डिडवीं में एचआरटीसी बस के पंक्चर हुए टायर को बदलता चालक। - फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बसों का बीच सफर में हांफना जारी है। वीरवार को चामुंडा से शिमला वाया पालमपुर, थुरल, सुजानपुर, हमीरपुर, घुमारवीं और घागस से शिमला जा रही निगम की बस के पहिये बीच सफर में ही थम गए। चामुंडा से शिमला जाने वाली बस वीरवार 11:45 बजे हमीरपुर से निकली, लेकिन 12 बजे डिडवीं में बस का टायर पंचर हो गया। टायर की मरम्मत को करीब पौने दो घंटे लगे और बस पौने दो बजे डिडवीं से रवाना हुई।
विज्ञापन

बस में शिमला के लिए 19 और दाड़लाघाट के लिए तीन यात्री सवार थे, इन्हें अपने गंतव्य पहुंचने में करीब तीन घंटे की देरी हुई। शिमला जा रहे यात्रियों अंशुल, अक्षय, राकेश कुमार, रमन कुमार, संजीव कुमार, ममता, रघुवीर ने कहा कि बस का टायर पहले सुजानपुर में पंचर हुआ। इसके बाद दूसरी बार यही टायर डिडवीं में पहुंचते पंचर हो गया। यात्रियों ने कहा कि निगम की बसों की खस्ता हालत के बारे में निगम या सरकार सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन

आए दिन हादसों से सबक नहीं लिया जा रहा है।
बस परिचालक अनिरुद्ध ने कहा कि परिवहन निगम को बसों के कल पुर्जों और टायरों आदि का ध्यान रखना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इस संबंध में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि बसों को रूटों पर जांच कर भेजा जाता है। यह बस देहरा डिपो की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed