फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now take ration anywhere by showing the card

अब कार्ड दिखाकर कहीं भी लें राशन

Sat, 28 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now take ration anywhere by showing the card
उपायुक्त देवश्वेता बनिक
हमीरपुर। अब किसी भी जिले या राज्य में बने राशन कार्ड से उचित मूल्य की दुकान में खाद्य सामग्री खरीदी जा सकती है। जिले में एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना शुरू हो गई है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने योजना को शुरू किया है। प्रवासी श्रमिकों सहित प्रदेश भर के दूसरे जिलों के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत चयनित लाभार्थी परिवार देश के किसी भी राज्य या क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत राशन प्राप्त कर सकते हैं। अब कहीं भी बना राशन कार्ड उचित मूल्य की दुकान पर चल सकेगा।
विज्ञापन

वे अपनी सुविधा के अनुसार उचित मूल्य की दुकान पर जाकर केवल राशनकार्ड, आधार नंबर दिखाकर और पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर या आधार ओटीपी नंबर के आधार पर राशन ले सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना में प्रवासी लोगों के परिवार के अन्य सदस्यों को शेष राशन अपने मूल स्थान पर लेने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अगर किसी पात्र व्यक्ति को राशन लेने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर भी संबंधित निरीक्षकों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

देबश्वेता बनिक ने बताया कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत मोबाइल एप मेरा राशन के माध्यम से भी उचित मूल्य की दुकानों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने सभी पात्र लोगों से इस योजना लाभ उठाने की अपील की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed