फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now same fare will be charged from registered and unregistered street vendors

Hamirpur (Himachal) News: अब पंजीकृत और गैरपंजीकृत रेहड़ी धारकों से वसूला जाएगा एक समान किराया

Thu, 21 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में अब पंजीकृत और गैर पंजीकृत रेहड़ी धारकों से एक समान किराया वसूला जाएगा। पूर्व में जिन गैर पंजीकृत रेहड़ी धारकों से 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया वसूला जाता था, उनसे अब 400 रुपये मासिक के हिसाब से किराया वसूला जाएगा, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से 11 वार्डों में रेहड़ियां लगाने वाले रेहड़ीधारक नगर परिषद से मासिक किराए को लेकर स्थाई रणनीति बनाने की मांग कर रहे थे, जिसके चलते नगर परिषद ने अब सभी रेहड़ी धारकों का किराया सामान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दोनों प्रकार की रेहड़ियों का एक समान किराया होने से अब रेहड़ीधारकों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये देने से रेहड़ी धारकों पर अधिक दबाव और व्यवसाय से अधिक उन्हें किराए का भुगतान करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी हो रही थी। रेहड़ीधारकों की मांग पर नगर परिषद ने अब दोनों श्रेणी के रेहड़ीधारकों का किराया एक सामान करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि हमीरपुर बाजार में अब पंजीकृत और गैरपंजीकृत रेहड़ी धारकों से एक समान किराया वसूला जाएगा, ताकि उन्हें जीवन यापन करने में कोई भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed