{"_id":"632ca36bb9d44749ba025b48","slug":"now-photos-of-former-chief-ministers-and-union-ministers-put-in-bjp-s-chariot-hamirpur-hp-news-sml422599453","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भाजपा के रथ में लगाए पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्री के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भाजपा के रथ में लगाए पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्री के फोटो
विज्ञापन
भाजपा के एलईडी रथ पर अन्य नेताओं के साथ सबसे ऊपर चस्पां किए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा के रथ में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को उचित जगह मिल गई है। प्रदेश भाजपा ने अपनी गलती में सुधार करते हुए सभी वाहनों में धूमल, शांता और अनुराग के फोटो चस्पां कर दिए हैं। पार्टी हाईकमान ने रथ में लगे पोस्टर में तो इन नेताओं के फोटो लगा दिए हैं, लेकिन अब इसका कितना फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
एलईडी और जीपीएस से लैस भाजपा के रथ को बीते 17 सितंबर को गांधी चौक हमीरपुर से हरी झंडी दिखाकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गांधी चौक पर इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। भाजपा के रथ पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के फोटो न पाकर हमीरपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। रथ के शुभारंभ मौके पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर कन्नी काटते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा था कि उन्होंने अभी तक यह रथ नहीं देखे हैं। इन रथों की साजसज्जा पार्टी हाईकमान के आदेश पर हुई है। लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष के इस जवाब से भी हमीरपुर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक पर भीड़ भी अचानक गायब हो गई थी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाईकमान ने अब वीरवार को सभी वाहनों में धूमल और शांता के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी तवज्जो दी है। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा के रथ में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का फोटो लग गया है।