फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now people will be able to take revenue records in Kangu sub-tehsil

Hamirpur (Himachal) News: अब कांगू उपतहसील में राजस्व रिकॉर्ड ले सकेंगे लोग

Sat, 11 Jan 2025 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Jan 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
पहले सिर्फ नादौन तहसील में मिलती थी सुविधा, दो से तीन दिन का लगता था समय
विज्ञापन


अब लोगों की सुविधा के लिए कांगू उपतहसील में रिकॉर्ड का होगा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस(हमीरपुर)। उपतहसील कांगू में लोग अब राजस्व रिकॉर्ड की नकल लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्व रिकॉर्ड के लिए अब लोगों को 15 से 20 किलोमीटर दूर नादौन मुख्यालय में स्थित तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
अब उपतहसील में ही लोगों को राजस्व रिकॉर्ड की कॉपी या नकल या अक्स लेने की सुविधा मिलेगी। एसडीएम के माध्यम से नायब तहसीलदार कांगू ने कार्यालय में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत अब उपतहसील में किसी भी तरह की राजस्व संबंधी नकल के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। इससे उनके समय की बचत के साथ कार्य भी आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन


उपतहसील कांगू में सुविधा शुरू होने पर स्थानीय लोगों में कुलदीप राणा, अनिल, सुखदेव, राजेश, रमेश, शिवेश आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उपतहसील कांगू में इस प्रकार की सुविधा नहीं थी और लोगों को रिकॉर्ड लेने के लिए दो से तीन दिन का समय लग जाता था। वहीं, कार्य न होने पर लगातार मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें क्षेत्र में ही बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एसडीएम नादौन के माध्यम से आदेश मिलते ही कार्यालय में आदेश पारित कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र सुविधा का लाभ मिल सके। अन्यथा पिछले लंबे अरसे से क्षेत्रवासियों को नादौन तहसील के चककर काटने पड़ते थे। अब उपतहसील में ही सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

बलवंत सिंह राणा, नायब तहसीलदार, कांगू

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed