फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now patients unable to reach the hospital will get treatment at their doorstep

Hamirpur (Himachal) News: अब अस्पताल पहुंचने में असमर्थ मरीजों को घर-द्वार पर मिलेगा उपचार

Sun, 20 Jul 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चलने-फिरने और अस्पताल पहुंचने में असमर्थ गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को अब घर-द्वार पर उपचार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सप्ताह में एक दिन संबंधित मरीज के घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी।
विज्ञापन

मरीज को पैलिएटिव केयर दिया जाएगा। जिला में 21 हजार से अधिक गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को लाभ देने की योजना है। जल्द ही आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन मरीजों को लेकर सर्वे करेंगी। चिन्हित मरीजों का चयन मेडिकल ऑफिसर करेंगे। हालांकि सहारा योजना में पंजीकृत मरीजों को भी योजना का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पैलिएटिव गाड़ी की भी सेवाएं ली जाएंगी। हालांकि पहले मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो फेज में केरला में होगा। एक-एक फेज में पांच मेडिकल ऑफिसर और पांच नर्सें प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोगियों को घर-द्वार पर इलाज संभव होगा। रोगी के परिजनों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे रोगी की अच्छे से देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। पैलिएटिव केयर के माध्यम से जीवन को सीमित करने वाली और अंतिम चरण की बीमारियों कैंसर, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी आदि बीमारी से पीड़ित मरीजों की देखभाग होगी।
यह है पैलिएिटव केयर

पैलिएटिव केयर यानी उपशामक देखभाल किसी भी उम्र के व्यक्ति को दी जाने वाली ऐसी देखभाल है, जिसका मकसद रोगी के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना होता है। डॉक्टर या टीम मरीज से बात करती है। उसकी समस्याओं को सुनती है। मरीज के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। मरीज से जुड़े काम जैसे साफ-सफाई, दवाएं देना, खाना खिलाना आदि और कुछ जगहों पर संगीत और आध्यात्मिक सेशन भी आयोजित किए जाते हैं।

कोट

पैलिएटिव केयर से मरीजों की घर में उचित देखभाल होगी। जिला में 21 हजार से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने की योजना है। मेडिकल ऑफिसर और नर्सों का प्रशिक्षण केरला में प्रस्तावित है।
-डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed