फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now online attendance will be taken twice in government schools

Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों में दो बार लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 25 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी दिन में दो बार लगेगी। स्कूल में शिक्षकों को स्कूल आने व जाने से पहले पोर्टल पर पूरी डिटेल अपलोड करनी होगी। इसके बाद ही उनकी उपस्थिति दर्ज होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत पहली हाजिरी सुबह नौ बजे और दूसरी हाजिरी दोपहर तीन बजे से पहले स्मार्ट उपस्थिति एप पर सबमिट करना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था समग्र शिक्षा के तहत लागू की गई है। इसके लिए स्कूल शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि हाजिरी प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से स्मार्ट उपस्थिति एप पर हाजिरी लगाने के लिए केवल सुबह का समय दिया गया था। शिक्षक अपनी व विद्यार्थियों की हाजिरी केवल सुबह के समय ही दर्ज करते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था से दो बार हाजिरी लगने से स्कूल समय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर बेहतर निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से एक वर्ष पूर्व स्कूल स्तर पर हाजिरी के लिए स्मार्ट उपस्थिति एप पर वीसके (विद्या समीक्षा केंद्र) पोर्टल लांच किया गया है, ताकि शिक्षक एक ही एप से हाजिरी, विद्यार्थियों की असाइनमेंट व रिपोर्ट कार्ड अपलोड करने का कार्य कर सकें। एप को लांच करने के बाद जिला स्तर पर हाजिरी को लेकर विभाग की ओर से सर्वे करवाया गया।
सर्वे में सामने आया कि शिक्षक स्कूल में सुबह हाजिरी लगाने के बाद दोपहर में अन्य शिक्षकों के हवाले स्कूल को छोड़कर अवकाश पर जा रहे हैं, जिससे स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब समस्या का समाधान करने के लिए नई व्यवस्था को शुरू किया गया है। व्यवस्था के तहत अब शिक्षकों को स्वयं स्कूल में रहकर हाजिरी लगानी होगी। इसके उपरांत ही स्कूल में उनकी व विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति मान्य होगी।


कोट

स्कूल में अब दो बार विद्यार्थियों व शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। इससे पूर्व शिक्षक स्कूल स्तर पर केवल सुबह के समय ही हाजिरी लगाते थे, लेकिन अब हाजिरी समय में बदलाव किया गया है। -नवीन कुमार, डीपीओ व उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article