फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now legal action will be taken against shopkeepers who do not pay rent along with notice

Hamirpur (Himachal) News: अब किराया न देने वाले दुकानदारों पर नोटिस के साथ होगी कानूनी कार्रवाई

Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने स्थित स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराया न चुकाने वाले 14 दुकानदारों को अब अंतिम नोटिस जारी होंगे। नोटिस के बाद भी किराये का भुगतान न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी दुकानदारों ने किराये का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में अब एसडीएम कोर्ट में अंतिम पेशी के बाद दुकानदारों को सम्मन भेजे जाएंगे। इसके बाद किराये की वसूली के तौर पर कानूनी कार्रवाई करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पिछले पांच वर्षों से किराए का भुगतान नहीं किया था। इसके चलते दुकानों का किराया लाखों रुपये तक पहुंच गया है।
बीते सिंतबर माह से एसडीएम कोर्ट में केस शुरू होने के बाद कुछ दुकानदारों ने किराये का भुगतान करने के बाद केस को बंद करवा दिया है, लेकिन अभी तक 14 दुकानदारों ने पूरे किराये को नहीं चुकाया है। इसके चलते अब प्रशासन ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में कुल 201 दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 61 दुकानें नगर निगम हमीरपुर के अधीन हैं। निगम ने 61 में से 34 दुकानों को किराये पर आवंटित किया था। इनमें से 28 दुकानदार किराये का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिन पर निगम ने एसडीएम कोर्ट में केस किया है।

कोर्ट में पेशियों के बाद 28 से 14 दुकानदारों से किराये की रिकवरी की गई लेकिन अभी भी 14 दुकानदारों के पास 60 लाख रुपये फंसे हुए हैं। 14 दुकानदारों में 10 दुकानदार दुकानों में काम कर रहे हैं, जबकि चार दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी हैं। अब पेशी के बाद सभी दुकानदारों की दुकानों पर ताला लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed