{"_id":"5f245ce08ebc3e63a3417a17","slug":"now-e-fairwell-hamirpur-hp-news-sml340241794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 में मीटिंग की तर्ज पर अब ई-फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 में मीटिंग की तर्ज पर अब ई-फेयरवेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोविड-19 के कारण जहां देशभर में एक साथ लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगी है, वहीं इस महामारी में लोग आपसी मेलमिलाप के लिए अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी ईजाद कर रहे हैं। ऑनलाइन मीटिंग, वेबिनार की तर्ज पर अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में ई-फेयरवेल पार्टी का शुक्रवार को सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। यह आयोजन संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसे संस्थान के शिक्षकों समेत सभी विद्यार्थियों ने सराहा।
शुक्रवार को शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच गूगल मीट प्लेटफॉर्म के जरिये इस ई-फेयरवेल पार्टी में 13 विभिन्न अकादमिक विभागों से स्नातक और स्नातकोत्तर के 582 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो अवस्थी ने कहा कि संस्थान से पासआउट होने वाले विद्यार्थी इस संस्थान के ब्रांड अंबेसडर हैं, और भविष्य में संस्थान के प्रगति के लिए अपना अहम योगदान देते रहेंगे। इस मौके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एनएस ठाकुर और रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता समेत अन्य विभागों के प्रमुखों और शिक्षकों ने भी अपने-अपने अनुभव विद्यार्थियों के बीच साझा करते हुए संस्थान की रैकिंग को आने वाले समय में ऊंचाइयों पर ले जाने पर चर्चा की।