फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now candidates will get canteen facility in district library

जिला लाइब्रेरी में अब अभ्यर्थियों को मिलेगी कैंटीन की सुविधा

Wed, 03 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुस्तकालय में सितंबर से अभ्यर्थियों को कैंटीन की सुविधा प्राप्त होगी। लाइब्रेरी परिसर में कैंटीन का निर्माण कार्य प्रगति है। ढाई लाख रुपये से निर्माणाधीन कैंटीन में लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले अभ्यर्थियों को भोजन, चाय पानी और बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध होगा। इससे उन्हें दोपहर में खाना खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पुस्तकालय भवन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है। इसमें जिलाभर से दूर-दूर के क्षेत्रों से 200 से 250 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और पुस्तकें लेने आते हैं। दिनभर पढ़ाई के उपरांत विद्यार्थियों को खाना खाने के लिए पर्याप्त स्थान न होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कुछ एक विद्यार्थी पुस्तकालय भवन के प्रांगण में सीढ़ियों पर बैठकर ही खाना खाते हैं। इसी के चलते विद्यार्थी पुस्तकालय प्रबंधन से लगातार भवन परिसर में कैंटीन बनाने की मांग कर रहे थे। पुस्तकालय प्रबंधन समिति ने जिला उपायुक्त को अभ्यर्थियों की मांग से अवगत करवाते हुए कैंटीन बनाने की मांग की थी। इसके बाद कैंटीन निर्माण कार्य के लिए ढाई लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैंटीन का कार्य खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से करवाया जा रहा है। कैंटीन में पंखे, कूलर, पुस्तकालय के बाहर बेंच लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अभिनीत कात्यान का कहना है कि जिला पुस्तकालय भवन परिसर में कैंटीन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही विद्यार्थियों को कैंटीन की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed