फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Notice to 30 consumers on commercial use of domestic water connection

Hamirpur (Himachal) News: पानी के घरेलू कनेक्शन के व्यावसायिक इस्तेमाल पर 30 उपभोक्ताओं को नोटिस

Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में पानी के घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर जल शक्ति विभाग भोरंज ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे 30 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। भरेड़ी कस्बे में पानी की समस्या को लेकर कुछ ग्रामीण भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से मिले थे। विधायक ने पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। इस पर जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुभाग अवाहदेवी राजेश कुमार व अन्य कर्मचारियों ने जब भरेड़ी बाजार का निरीक्षण किया तो पाया कि बाजार में बहुत से लोग घरेलू नलों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन



कुछ लोगों ने ढाबे, रेस्टोरेंट व कुछ लोगों के यहां किरायेदार ठहराए हुए हैं। इनसे अच्छी खासी आमदन ये लोग कमा रहे हैं। घरेलू पेयजल कनेक्शन के व्यावसायिक प्रयोग पर पानी की खपत भरेड़ी बाजार में अधिक हो रही है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को कम पानी मिल रहा है और जल शक्ति विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। 30 उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग ने नोटिस देकर अपने घरेलू नलों को व्यावसायिक में तबदील करने के आदेश दिए हैं। अगर इस आदेशों की अवहेलना हुई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। विभाग का कहना है कि अन्य कस्बों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और पानी के दुरुपयोग को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव ने कहा कि पानी के दुरुपयोग करने वालों की पहचान करने के लिए उपमंडल के सभी कनिष्ठ अभियंताओं को आदेश दिए हैं। घरेलू पेयजल कनेक्शन के व्यावसायिक प्रयोग पर पानी की खपत बढ़ रही है। इससे अन्य लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि अन्य कस्बों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed