फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Not enough buildings near upgraded health and wellness centers

Hamirpur (Himachal) News: अपग्रेड स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्रों के पास नहीं पर्याप्त भवन

Tue, 27 Aug 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
मात्र दो या तीन कमरों में चल रहे हैं पूर्व में निर्मित आयुष स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत मिले स्वास्थ्य उपकरणों को रखने में हो रही असुविधा
वर्तमान में हमीरपुर जिले में 72 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का प्रदान किया जा रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आयुष स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अपग्रेड हुए आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस का दर्जा तो मिल गया है लेकिन इसके अनुसार यहां पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
अपग्रेड होते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत इन केंद्रों में मरीजों की सुविधा के लिए दवाइयां एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरण समेत रेफ्रिजरेटर और कंप्यूटर आदि उपलब्ध करवा दिए हैं ताकि मरीजों का उपचार करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। लेकिन, स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य उपकरणों को रखने के लिए उचित भवनों की सुविधा नहीं है। आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में पहले से ही पर्याप्त भवनों की सुविधा नहीं थी। ऐसे में अपग्रेड होने के बाद मिलने वाले स्वास्थ्य उपकरणों को रखने में चिकित्सकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्वास्थ्य उपकरण खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हमीरपुर में 72 आयुष स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं और इनमें से अधिकतर को अपग्रेड करके स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र बना दिया गया है। लेकिन, अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में दो और तीन से ज्यादा कमरे नहीं हैं। ऐसे में सामान के साथ यदि चिकित्सकों को किसी मरीज का उपचार करना हो तो उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त अपग्रेड किए गए आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में भी विभाग की ओर से कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं लैब तकनीशियन नियुक्त नहीं किया गया। अब वेलनेस केंद्रों में आयुष स्वास्थ्य अधिकारी को ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे मरीजों को डॉक्टर का परामर्श लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों को विभाग की ओर से मासिक वेतन के रूप में महज पांच हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बारे में जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि अपग्रेड हुए अधिकतर आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की डिमांड फील्ड से आ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में योग हाल का होना भी जरूरी है। ऐसी ही मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाचार: बवीता चंदेल: पंकज राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed