फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nomination papers will be filed in the court room of Deputy Commissioner Hamirpur by 14th

Hamirpur (Himachal) News: 14 तक उपायुक्त हमीरपुर के कोर्ट रूम में दाखिल होंगे नामांकन पत्र

Tue, 07 May 2024 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
15 को होगी जांच, 17 तक नाम वापस ले सकते हैं उम्मीदवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपु। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिला हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह की ओर से मंगलवार को निर्वाचन की सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। अमरजीत सिंह ने बताया कि उम्मीदवार 7 मई से 14 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र उपायुक्त हमीरपुर के कोर्ट रूम में दाखिल कर सकते हैं। नामांकन फार्म भी यहीं से प्राप्त किए जा सकते हैं।

11 और 12 को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल या प्राप्त नहीं किए जा सकेंगे। 10 मई को हिमाचल प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है, लेकिन यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नहीं है। इसलिए, 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान एक जून शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed