{"_id":"63581dda0adee93a0d3b7fd7","slug":"nomination-hamirpur-hp-news-sml425933898","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के पांच विस क्षेत्रों में 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के पांच विस क्षेत्रों में 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरते ह?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिलाभर में कुल 37 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। भोरंज विस क्षेत्र में 6 उम्मीदवारों, हमीरपुर में 10, सुजानपुर, बड़सर और नादौन में 7-7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
हमीरपुर विस क्षेत्र में सर्वाधिक दस लोगों ने चुनाव नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरे गए। अंतिम दिन हमीरपुर विस सीट से कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र और बड़सर में भाजपा ने माया के नामांकन पत्र के दौरान भारी भीड़ जुटाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। भोरंज (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए गांव ढो की रजनी कौशल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और ऋषिका कौशल ने इसी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गांव थाती के अनिल राणा ने आम आदमी पार्टी तथा सनम राणा ने कवरिंग प्रत्याशी, गांव अमरोह के ज्ञान चंद ने बहुजन समाज पार्टी, गांव थाती के राजेश कुमार और गांव खैरी के किशोर चंद ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन पत्र भरे।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा निवासी श्यामनगर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रवीण कुमार कौशल गांव भियाड़ ने बहुजन समाज पार्टी, सुशील कुमार सरोच गांव कल्लर पध्यान ने आम आदमी पार्टी तथा वीना सरोच ने कवरिंग उम्मीदवार, अभिनय भारद्वाज वार्ड नंबर 11 डाकघर मोहीं ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पर्चे भरे। इनके अलावा पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कर चुके आशीष शर्मा की ओर से प्रस्तावक अर्जुन भारद्वाज ने एक और नामांकन पत्र दाखिल किया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए गुलशन सोनी गांव लदरौर कलां ने आम आदमी पार्टी तथा रंजना ने इसी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार, नरेश कुमार वर्ष गांव उझान ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, संजीव कुमार गांव बुढान ने निर्दलीय, माया शर्मा गांव मैहरे ने भाजपा, बलदेव शर्मा गांव मैहरे ने निर्दलीय और परमजीत सिंह गांव जमली ने हिमाचल जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पर्चे भरे। नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए शैंकी ठुकराल गांव चडूं ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और रीतू राणा ने इसी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार, मनजीत सिंह गांव जंदली राजपूतां और सुरेंद्र कुमार गांव पट्टे ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके अलावा पहले नामांकन पत्र दाखिल कर चुके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुखविंदर सिंह और कमलेश (कवरिंग) की ओर से आज भी एक-एक सेट दाखिल किया गया।