{"_id":"652e88b5f777c5fbc602e564","slug":"nomination-for-panchayat-by-election-from-today-hamirpur-hp-news-c-19-sml1001-246830-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन
शिमला। जिले में पंचायतों में एक प्रधान, दो उपप्रधान और 12 पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। उम्मीदवार 18, 19 और 20 अक्तूबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। 21 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 25 को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 5 नवंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन