फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No wheelchair outside the emergency ward, stretcher soaked in rain water

Hamirpur (Himachal) News: आपातकालीन वार्ड के बाहर व्हीलचेयर नहीं, स्ट्रेचर बारिश के पानी से तर

Tue, 22 Apr 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 22 Apr 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
No wheelchair outside the emergency ward, stretcher soaked in rain water
आपातकालीन वार्ड के बाहर नदारद मिले व्हीलचेयर। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को आपातकालीन वार्ड के बाहर समय पर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा नहीं मिल रही है। जिस कारण तीमारदार भी खासा परेशान हो रहे हैं। मरीजों का दर्द कम होने के बजाय बढ़ रहा है।
विज्ञापन

समय : 12:00 बजे
स्थान : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज।
दोपहर को मरीजों को व्हीलचेयर नहीं मिली। वहीं स्ट्रेचर भी बहुत कम थे। एक-दो स्ट्रेचर थे, जिनमें बारिश का पानी गिरा हुआ था। तीमारदारों ने खुद ही स्ट्रेचर से पानी साफ किया। व्हीलचेयर की तलाश में तीमारदार भटकते रहे और एक-दूसरे से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के बारे में जानकारी लेते दिखे। आपातकालीन वार्ड में 24 घंटे मरीजों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों को समय पर न व्हीलचेयर मिलती है और न ही कोई स्ट्रेचर दिखाई देता है।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में करीब 300 बिस्तरों की व्यवस्था है। यहां पर जिला हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं, जिस कारण इस अस्पताल में खासी भीड़ रहती है। मेडिकल कॉलेज में 20 से अधिक व्हीलचेयर हैं। वहीं स्ट्रेचर की संख्या भी 18 से अधिक है। कुछ बिल्कुल उपयोग योग्य नहीं हैं और कुछ खस्ताहाल हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि तीमारदार व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को वार्ड में ही छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर हैं। हालांकि कई बार तीमारदार जब मरीजों के लिए दोनों ही चीजों का प्रयोग करते हैं, तो उन्हें वहीं पर छोड़ देते हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आपातकालीन वार्ड के बाहर मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा मिले।
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed