फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No students enrolled for the Solar Technician trade at Utpur ITI.

Hamirpur (Himachal) News: ऊटपुर आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड को नहीं मिले विद्यार्थी

Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हरित ऊर्जा और सौर तकनीक के बढ़ते दौर के बावजूद आईटीआई ऊटपुर में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड विद्यार्थियों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। संस्थान में इस ट्रेड की 20 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन इस बार एक भी सीट नहीं भर पाई।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वर्ष सोलर टेक्नीशियन की सभी सीटें खाली रहना संस्थान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इस ट्रेड की 20 सीटों में से 14 पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन

यानी इलेक्ट्रिशियन में 70 प्रतिशत सीटें भर गई हैं, जबकि सोलर टेक्नीशियन में दाखिले का आंकड़ा शून्य है। सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा के तौर पर बढ़ावा दिए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर इस ट्रेड के प्रति विद्यार्थियों की कम रुचि सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये के भवन में चल रही कक्षाएं
स्थायी भवन के अभाव में आईटीआई की कक्षाएं फिलहाल किराये के भवनों में संचालित की जा रही हैं। इसके लिए हर महीने करीब 22 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में आईटीआई ऊटपुर में इलेक्ट्रिशियन और सोलर टेक्नीशियन ट्रेड संचालित हो रहे हैं। संस्थान की योजना नए भवन के तैयार होने के बाद दो और ट्रेड शुरू करने की थी, लेकिन भवन निर्माण रुकने से यह योजना भी फिलहाल ठंडे बस्ते में है। विद्यार्थियों को अभी भी किराये के भवन में ही प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है।
कोट
आईटीआई ऊटपुर में दो ट्रेड संचालित होते हैं। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 14 सीटें भर चुकी हैं। -सतीश ठाकुर, प्रधानाचार्य, आईटीआई ऊटपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article