फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No dustbins in electric buses; passengers inconvenienced.

Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रिक बसों में डस्टबीन नहीं, यात्री परेशान

Wed, 09 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
No dustbins in electric buses; passengers inconvenienced.
बस अड्डा हमीरपुर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सफर दे रही हैं, लेकिन इनमें डस्टबीन की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो की करीब 35 इलेक्ट्रिक बसों में डस्टबीन न होने के कारण यात्रियों को सफर के दौरान कचरा रखने के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है। इन बसों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पानी की बोतल, बिस्कुट, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री के रैपर, टिकट के कागज और अन्य छोटा-मोटा कचरा निकलता है। बस में कचरा डालने के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण कई बार यह सीट के नीचे आसपास या फर्श पर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में अजय, दीपक, अक्षय और प्रदीप का कहना है कि एचआरटीसी की सामान्य बसों में डस्टबीन लगाए गए हैं, जिससे यात्री कचरा आसानी से उसमें डाल देते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक बसों में भी डस्टबीन की व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल बस की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि कचरा डालने की सुविधा उपलब्ध कराना भी इसका अहम हिस्सा है। डस्टबीन नहीं होने पर कुछ यात्री कचरा अपने बैग या जेब में रखने को मजबूर होते हैं।
कोट
इलेक्ट्रिक बसों में जल्द ही डस्टबीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डस्टबीन में लोग आसानी से कूड़ा फेंक सकेंगे। -जगदेव, प्रभारी, बस अड्डा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article