फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No-confidence motion against the President and Vice President of Nagar Panchayat Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 21 Feb 2024 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion against the President and Vice President of Nagar Panchayat Nadaun
डीसी हमीरपुर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते नगर पंचायत नादौन के पार्षद
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ पांच पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। वर्तमान नगर पंचायत की ओर से लोगों के काम तथा विकास कार्य धीमी गति से होने का आरोप लगाते हुए डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। पांच पार्षदों ने मंगलवार को उपयुक्त हमीरपुर के समक्ष पेश होकर वर्तमान नगर पंचायत के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा है। इनमें वार्ड एक से सुमन कुमारी, वार्ड दो से उषा सोंधी, वार्ड चार से सुषमा अवस्थी, वार्ड छह से शम्मी सोनी तथा वार्ड सात से अनिता कुमारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पंचायत चुनाव में छह पार्षदों को भाजपा समर्पित तथा एक पार्षद को कांग्रेस समर्थित माना जा रहा था। जिस कारण वार्ड तीन के पार्षद तरुण कपिल प्रधान तथा वार्ड पांच के पार्षद योगराज उप प्रधान चुने गए थे। सरकार बदलने के एक साल बाद अब पांच पार्षद एक ओर तथा दो पार्षद यानी प्रधान व उपप्रधान एक तरफ हो गए हैं। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड छह के पार्षद शम्मी सोनी की इस अविश्वास प्रस्ताव को लाने में अहम भूमिका मानी जा रही है। नगर पंचायत नादौन में दो आजाद पार्षद हैं। भाजपा समर्थित दो पार्षदों और दो आजाद के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए शम्मी सोनी के नाम की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed