फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No-confidence motion against the Chairman of Municipal Council Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर नगर परिषद सुजानपुर में फिर उठापटक जारी हो गई है। फिर से भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के चार और भाजपा के एक पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। यह प्रस्ताव सहायक आयुक्त हमीरपुर पवन शर्मा को मंगलवार को सौंपा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में नौ वार्ड हैं। इनमें पांच पार्षदों वार्ड नंंबर दो की भाजपा समर्थित पार्षद शकुंतला देवी, कांग्रेस समर्थित वार्ड नंबर तीन के पार्षद दीप कुमार, वार्ड नंबर चार के पार्षद मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर आठ की पार्षद वीना देवी व वार्ड नंबर नौ के पार्षद मनीष गुप्ता ने वर्तमान भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए। तमाम पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी की कार्यशैली से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण उसके पति की तमाम कार्यों में सहभागिता है। इस बात को देखकर पार्षदों ने यह फैसला लिया है कि नगर परिषद में नया अध्यक्ष तैनात किया जाए ताकि शहर के विकास और लोगों को अपने कार्यों को करवाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर को चार अप्रैल 2021 को बीना देवी के रूप में पहला अध्यक्ष मिला था। उनका कार्यकाल 26 मई 2022 तक चला था। इसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा। उसके बाद 22 जुलाई 2022 को सुनीता देवी को अध्यक्ष पद के रूप में निर्वाचित किया गया। इनका वर्तमान समय तक कार्यकाल चला हुआ है। ऐसे में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अगर प्रक्रिया पूरी होती है तो पांच वर्ष के कार्यकाल की नगर परिषद को अब तीसरा अध्यक्ष मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वार्ड नंबर 4 के पार्षद मनोज ठाकुर ने बताया कि वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर यह फैसला लिया गया है।

कांग्रेस को समर्थन के साथ दावा भी
भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 2 की पार्षद शकुंतला देवी ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद सुजानपुर में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और भविष्य में जब नया अध्यक्ष बनेगा, वह भी भारतीय जनता पार्टी का ही बनेगा। कांग्रेस समर्थित पार्षदों का साथ मिला है। आगे भी शहर के विकास के लिए उनको साथ लिया जाएगा।


कोट
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि जो भी जिम्मेवारी मिली है, उसका ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया। भविष्य में भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे भी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed