{"_id":"f26eda16fefb57c61914d5d77a445659","slug":"no-budget-for-mid-day-meal-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील वर्करों को दो माह से नहीं मिला वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील वर्करों को दो माह से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील के लिए तीन माह बाद भी बजट जारी नहीं हो पाया है। बजट जारी न होने से योजना पर संकट गहरा गया है। शिक्षा विभाग दो बार बजट उपलब्ध करवाने की डिमांड भेज चुका है। इसके बावजूद अभी तक मिड डे मील के लिए बजट उपलब्ध नहीं हो सका है। वहीं, कई मिड डे मील वर्करों का वेतन दो से तीन माह से लटक गया है।
विज्ञापन
साथ ही, कई स्कूलों में खाद्य सामग्री की कमी पाई जा रही है। अध्यापक अपनी जेब से खर्च कर दोपहर का भोजन स्कूली छात्रों को खिला रहे हैं। बजट न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने नवंबर 2015 में पहली डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
बजट मुहैया न होने पर विभाग ने जनवरी 2016 के पहले सप्ताह में फिर से बजट की डिमांड शिमला भेजी है। विभाग ने मार्च तक के लिए 92 लाख का बजट मांगा है। इसमें 61 लाख रुपये खाद्य सामग्री और 31 लाख रुपये मिड डे मील वर्करों के वेतन के लिए मांगा गया है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह तक योजना के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। आला अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। बजट मिलते ही स्कूलों में इसका वितरण किया जाएगा।
- इंद्रजीत सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, हमीरपुर