फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT removes security personnel who have completed 58 years of age

एनआईटी ने हटाए 58 साल की आयु पूरी कर चुके सुरक्षाकर्मी

Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में करीब डेढ़ दशक से सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे 12 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। संस्थान की ओर से गठित कमेटी ने सुरक्षा कर्मियों के लिए 58 साल उम्र की शर्त निर्धारित की है। जबकि इससे पूर्व इस तरह की कोई शर्त सुरक्षा कर्मियों के लिए नहीं थी। इस नई शर्त के लागू होने के बाद संस्थान में सालों से सेवाएं दे रहे सुरक्षा कर्मियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से न्याय की गुहार लगाते हुए इस मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों प्रताप सिंह, सुशील कुमार, सुखदेव सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुभाष चंद, विजय कुमार और देश राज ने कहा कि वह पिछले पंद्रह सालों से एनआईटी हमीरपुर में सुरक्षा कर्मी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में सीआईएसएस कंपनी के पास सुरक्षा का जिम्मा है। लेकिन अब नई कंपनी को सिक्योरिटी का टेंडर अवार्ड हुआ है। इसके चलते अब एनआईटी के वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी सुरक्षा कर्मियों के इंटरव्यू ले रही है। गत दिवस उन्हें ओवरएज बताते हुए नौकरी से निकाल दिया। जबकि इससे पूर्व 65 वर्ष उम्र के सुरक्षा कर्मी भी सेवाएं देते रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह साल तक एक संस्थान में सेवाएं देने के बाद अब नौकरी के लिए कहां धक्के खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनआईटी हमीरपुर के सुरक्षा विभाग के इंचार्ज पीके सूद ने बताया कि उन्हें मीडिया में बोलने के लिए मनाही है। इस बारे में संस्थान के उच्चाधिकारी ही बयान दे सकते हैं। जबकि संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed