फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine TB patients found in screening of 41009 people in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 41009 लोगों की स्क्रीनिंग में नौ टीबी से पीड़ित मिले

Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिन के अभियान में अब तक 41009 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग के उपरांत एक्सरे सहित अन्य टेस्ट के बाद अभी तक मात्र नौ लोग ही टीबी से पीड़ित पाए गए हैं। जो मरीज टीबी से पीड़ित पाए गए हैं, उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला में टीबी संभावित मरीजों की जांच का विशेष अभियान सात दिसंबर 2024 से शुरू किया गया है। अभियान का समापन 12 मार्च को होगा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत टीबी की आशंका वाले लोगों और समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 52,896 लोगों को टीबी संभावितों की श्रेणी में रखा गया है। संभावित मरीजों की जांच के लिए मोबाइल एक्सरे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बीते साल जिला में करीब 852 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। छह महीने की दवाई के उपरांत करीब कई लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

किस ब्लॉक में कितने लोगों की हुई स्क्रीनिंग

बड़सर ब्लॉक में 8429 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। यहां पर पांच लोग टीबी पीड़ित पाए गए हैं। वहीं, भोरंज में 10,984 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें एक मरीज पीड़ित पाया गया। गलोड़ में 5914 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें एक भी टीबी मरीज नहीं मिला है। वहीं, नादौन में 9081 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें दो पीड़ित, सुजानपुर में 7320 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें एक भी मरीज पीड़ित नहीं पाया गया। वहीं, टौणी देवी में 11,168 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें एक मरीज टीबी से पीड़ित पाया गया।


कोट

टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 41009 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। इनमें नौ लोग ही टीबी से पीड़ित पाए गए हैं।
-प्रवीन चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed