फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nidhi Dogra honored with Little Yoga Star Award

लिटिल योग स्टार अवॉर्ड से नवाजी निधि डोगरा

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nidhi Dogra honored with Little Yoga Star Award
योग गर्ल निधि को लिटिल स्टार अवार्ड से सम्मानित करते शिक्षा मंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की आठवीं कक्षा की छात्रा निधि डोगरा को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए लिटिल योग स्टार हिमाचल प्रदेश के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रमोटर ऑफ सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश की तरफ से 19 दिसंबर को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने निधि डोगरा को इस अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

निधि डोगरा योगासनों की खिलाड़ी हैं। राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किए हैं। इसके अलावा योगासन के क्षेत्र में चार विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभिन्न अवॉर्डों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। निधि डोगरा योगासनों का प्रशिक्षण अपने पिता/कोच शशि कुमार से प्राप्त कर रही हैं, जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

एक पिता और कोच होने के नाते शशि कुमार ने प्रमोटर ऑफ सोशल एंड कल्चर हेरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेश कुमार कौंडल का धन्यवाद किया। बेटी को शुभकामनाएं दीं, भविष्य में भी इसी तरह अच्छा कार्य करे और अपना अभ्यास जारी रखे। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा की ओर से स्कूल पहुंचने पर निधि डोगरा को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्था के लिए गौरवान्वित पल है। वे आशावान हैं कि निधि इसी प्रकार आगे भी मेहनत करके अपने प्रदेश, देश का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर बिनूप सिंह, राजिंदर, अरुण, विक्रम, राजेश्वरी, रामनाथ, अनिल, सोनी, रवि, राजेश सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed