{"_id":"654140c48126772ce00e1aeb","slug":"nidhi-dogra-got-first-place-in-artistic-yogasana-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12594-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने योग में आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ योगा गर्ल का राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हुआ। इस राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट जिला मंडी में 27 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक हुआ।
इसमें जिला हमीरपुर टीम इवेंट में प्रथम स्थान पर रहा और आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा प्रथम स्थान पर रहीं और रिदमिक योग प्रतियोगिता में कंगना द्वितीय स्थान पर रहीं। इस उपलक्ष्य पर हमीरपुर जिले के कोच शशि कुमार ने जिला खेल प्रभारी सुनील कपिल और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया और योग खिलाड़ी विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करके भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।