{"_id":"626ecb744a33c55c8a33292a","slug":"nhai-officials-did-not-reach-jan-manch-show-cause-notices-will-be-issued-hamirpur-hp-news-sml4074733115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में एनएचएआई के अधिकारी नहीं पहुंचे, कारण बताओ नोटिस होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में एनएचएआई के अधिकारी नहीं पहुंचे, कारण बताओ नोटिस होंगे जारी
विज्ञापन
जलाड़ी में जनमंच कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मंत्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। समय सुबह 10:10 बजे हैं। स्थान शिक्षा खंड नादौन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी। यहां जनमंच कार्यक्रम के लिए सजे पंडाल की कुर्सियां लोगों से भर गई हैं। एक तरफ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठे हैं। जनमंच कार्यक्रम में मंत्री का इंतजार हो रहा है। 10:50 हुए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। इनके साथ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी मौजूद हैं। 10:55 पर मंत्री विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन कर रहे हैं। 11:25 पर मंत्री ने जनमंच में आई समस्याओं को सुनना शुरू किया।
सबसे पहली समस्या नादौन के वार्ड एक निवासी विजय कुमारी पत्नी शशि कुमार ने मकान के अंदर लगी बर्फ बनाने की मशीन को हटाने के बारे में की। इस पर मंत्री ने उद्योग विभाग को एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 22 शिकायतें रखीं गईं। 18 का मौके पर समाधान हुआ और चार शिकायतों के उचित समाधान के लिए उन्हें विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों जलाड़ी, बेला, भरमोटी, मण, कोटला चिल्लियां और भूंपल के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
वहीं, कार्यक्रम में एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित न होने पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त हमीरपुर को उन अधिकारियों को शो कॉज नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। अन्य समस्याओं में केशव गोस्वामी ने ध्यानू भक्त समाधि की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर सीवरेज को लेकर जल शक्ति और पीडब्ल्यूडी विभाग की खींचतान को उजागर करते हुए कहा कि इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कोटला कलां हाई स्कूल की एसएमसी प्रधान मोनिका शर्मा ने स्कूल के लिए शास्त्री व ड्राइंग अध्यापक मांगें।
विज्ञापन
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जनमंच के माध्यम से प्रदेश सरकार ने आम लोगों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। आम जनता से सीधा संवाद करना, लोगों की आवाज सुनना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निपटारा करना जनमंच कार्यक्रम की विशेषता है। इस मौके पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, बीडीसी अध्यक्ष कमल कांत शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
साहब दिव्यांग बेटी का नहीं बन रहा आधार कार्ड
जलाड़ी में आयोजित जनमंच में रविवार को एक ऐसा मामला खाद्य आपूर्ति मंत्री के समक्ष आया जिसकी सुनवाई मंत्री ने पीड़ित परिवार के पास आकर की। नादौन के सेरा गांव की 19 वर्षीय दिव्यांग बच्ची मुस्कान की माता सलोचना पत्नी हंस राज ने बताया कि साहब बेटी की आंखों की रोशनी सही न होने के चलते उसका आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। सलोचना देवी की तीन बेटियां हैं। उनके पास जमीन भी नहीं है। जो मकान उसने बनाया है, उसकी जमीन भी उसके या उसके पति के नाम नहीं है। सलोचना देवी की समस्या सुनकर मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुस्कान की हर संभव सहायता की जाए तथा इसके आधार कार्ड बनाए जाने के बारे में भी उचित कदम उठाए जाएं।
चिल्लियां के 400 परिवारों को नहीं बस सुविधा : विजय
चिल्लियां पंचायत के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत के 12 गांव बस सुविधा से वंचित हैं। सरकारी भूमि उपलब्ध है, परंतु आज तक बस पासिंग न होने की वजह से उस सड़क पर बस सुविधा नहीं है। इन गांवों में 400 के करीब परिवार रहते हैं, जिन्हें बस लेने के लिए 6 से 8 किलोमीटर तक जाना पड़ता है। इस पर मंत्री ने एचआरटीसी के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
सड़क की खस्ता हालत पर नपं अध्यक्ष ने विभाग को लगाई फटकार
नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल ने लेबर चौक से पतन बाजार, एसडीएम कार्यालय तक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत को लेकर मंत्री के सामने विभाग की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने कई दफा मामला ध्यान में लाने के बाद भी सड़क को पक्का नहीं किया गया। इस पर विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सड़क ज्यादा खराब नहीं है, इसलिए वहां पर पैचवर्क करवा दिया जाएगा। दूसरी ओर शिकायतकर्ता नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल ने पैचवर्क के बजाय टारिंग की मांग की, ताकि कम से कम पांच वर्षों तक सड़क की हालत खस्ता न हो। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विभाग को जल्द ही समस्या का हल करने के निर्देश दिए।
आंगन में लगी बर्फ फैक्ट्री से मकान को खतरा : विजय
घर के आंगन में लगाई गई बर्फ फैक्ट्री के कारण मकान में दरारें आ जाने से पूरे घर की हालत जर्जर हो गई है। शिकायतकर्ता विजय कुमारी ने कहा कि आंगन में लगाई गई बर्फ की फैक्ट्री को वहां से हटाया जाए और कहीं दूसरे स्थान पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि कई दफा संबंधित विभाग को शिकायत करने पर भी मामला हल नहीं हुआ। समस्या को सुनते ही मंत्री ने उद्योग विभाग को शीघ्र समस्या हल करने के आदेश दिए।
20 वर्षों से बनी है पानी की किल्लत : रणजीत
बडियार के रणजीत सिंह पुत्र रमेश चंद ने फरियाद लगाई कि क्षेत्र में 20 वर्षों से पानी की किल्लत बनी हुई है। उनके घर व साथ में लगते छह घरों को पानी न मिलने से गर्मियों के दिनों में उन्हें अधिक परेशानी होती है। बरसात और सर्दियों में इतनी समस्या नहीं आती, लेकिन गर्मियों में पानी की किल्लत से गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। मंत्री ने जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश सोनी व अन्य अधिकारियों को शीघ्र समस्या का हल करने और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।