फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH's tarring was uprooted in two months

दो माह में उखड़ी एनएच पर की टारिंग

Sat, 04 Dec 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
NH's tarring was uprooted in two months
नादौन के इंद्रपाल चौक पर उखड़ी सड़क की टारिंग। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। दो राष्ट्रीय उच्च मार्गोें को जोड़ने वाले नादौन के इंद्रपाल चौक पर बस अड्डा के पास दो माह में ही टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। इसे लेकर दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों ने टारिंग की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा कि अभी बरसात का मौसम भी नहीं है। फिर भी एनएच की टारिंग उखड़ गई है। इस चौक से एक सड़क अंब की ओर जाती है तो दूसरी कांगड़ा की ओर जाती है। इसी चौक से तीसरी सड़क हमीरपुर की ओर जाती है। पिछले दिनों ही इस स्थल पर सड़क की ऊंचाई बढ़ाई गई थी। ऊंचाई कम होने के कारण यहां ढलान थी। इसे समाप्त करने का प्रयास करते हुए यहां टारिंग की गई थी। परंतु अभी तक इस कार्य को पूर्ण किए करीब दो माह का समय ही बीता है। परंतु अब कुछ स्थानों पर टारिंग उखड़ रही है। लोगों ने कहा कि आने वाले समय में जब बरसात होगी तो इस सड़क की दशा क्या होगी।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यहां तीनों सड़कों की ओर जाने के लिए उपयुक्त साइन बोर्ड और दिशानिर्देश सूचक भी नहीं हैं। इससे चालकों को लिए दिक्कत आती है। उन्होंने साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। इस संबंध में एनएचएआई अधिकारी विक्रम सिंह मीणा ने कहा कि समस्या का समाधान शीघ्र करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed