फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH closed for eight hours due to truck getting stuck in mud

हमीरपुर (हि. प्र.): कीचड़ में ट्रक फंसने से आठ घंटे बंद रहा अवाहदेवी-हमीरपुर एनएच

Sat, 11 Feb 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से अवाहदेवी एनएच-70 के तहत शुक्रवार को सड़क के बीच ट्रक फंसने से करीब आठ घंटे तक यह मार्ग वाहनों के लिए अवरुद्ध रहा। इससे स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ एक को तो पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करना पड़ा।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एनएच पर काम कर रही कंपनी का एक ट्रक जेसीबी को लाद कर हमीरपुर से अवाहदेवी की ओर जा रहा था। लेकिन, सुबह के समय बारिश की बूंदाबांदी से संगरोह के पास सड़क पर कीचड़ जमा हो गया था। इस पर ट्रक फिसलकर नाली में फंस गया और ट्रक में लादी हुई जेसीबी भी ढांक की और खिसक गई।
विज्ञापन

लोडर और क्रेन की मदद से आठ घंटों बाद मार्ग को खोला गया। पुलिस की ओर से अवाहदेवी से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया बगवाड़ा पंजोत मार्ग से भेजा गया और हमीरपुर से अवाहदेवी के लिए भी पंजोत से वाया बगवाडा मार्ग का इस्तेमाल किया गया। लेकिन, अवाहदेवी से संगरोह, समीरपुर की ओर पंजोत से समीरपुर और संगरोह की ओर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल एनएच 70 का कार्य चला हुआ है। इसलिए हमीरपुर के कोट से सरकाघाट तक सड़क को पूर्णतया उखाड़ दिया गया है और बारिश की बूंदाबांदी से ही सड़क दलदल में बदल जाती है। इससे सड़क पर वाहनों को चलाना मुश्किल होता है। उधर, अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी दुर्गा दास ने बताया कि एनएच का काम कर रही एक निजी कंपनी का ट्रक नाली में फंसने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हुई थी, लेकिन यातायात को वैकल्पिक मार्ग से सुचारु रखा था और शाम साढ़े तीन बजे तक मार्ग को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed