{"_id":"67c463df19850506750acd34","slug":"nh-changed-into-potholes-near-nadaun-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149616-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस स्टैंड के पास गड्ढों में बदला एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस स्टैंड के पास गड्ढों में बदला एनएच
Mon, 03 Mar 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
वाहन चालकों और राहगीरों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगूू/नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के साथ मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता हो गई है। लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। एनएच से हमीरपुर से ज्वाला जी की ओर तथा कांगड़ा से नादौन की ओर प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों मुकेश, जतिन, वेद प्रकाश, प्रवीण, रिंटू ने कहा कि यह शहर का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ नादौन बस अड्डा है। बस अड्डा में बस चालकों और यात्रियों को सड़क पार करने के दौरान दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण बारिश के दौरान एनएच पर पानी जमा हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
कोट
समस्या ध्यान में है संबंधित विभाग को खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राकेश शर्मा, एसडीएम नादौन