{"_id":"66436cfa062c0640830d9bbb","slug":"newly-constructed-canteen-building-gathering-dust-in-hamirpur-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127622-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में धूल फांक रहा नवनिर्मित कैंटीन भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में धूल फांक रहा नवनिर्मित कैंटीन भवन
विज्ञापन
एक वर्ष बाद भी कॉलेज में शुरू नहीं हुई नवनिर्मित कैंटीन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान किया है भवन का उद्घाटन
वर्तमान में पुराने भवन में चलाई जा रही कॉलेज कैंटीन, विद्यार्थियों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में नवनिर्मित कैंटीन भवन धूल फांक रहा है। एक वर्ष से कैंटीन भवन पर ताला लटका हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारी कैंटीन को खुलाने में असमर्थ हैं। कॉलेज में नई कैंटीन शुरू न होने से कॉलेज में विद्यार्थी मजबूरन पुरानी कैंटीन में खाना खाने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने हमीरपुर दौरे के दौरान कॉलेज में नवनिर्मित इस कैंटीन भवन का उद्घाटन किया था।
कॉलेज में कैंटीन निर्माण कार्य के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन के तहत 85 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इससे कॉलेज परिसर में कैंटीन का निर्माण करवाया गया है लेकिन कैंटीन का शुरू न हो पाना विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कॉलेज के विद्यार्थियों तनुजा, शिवानी, पंकज, अनुज, प्रतीक्षा, आकाश आदि ने कहा कि कॉलेज में शिक्षा विभाग की ओर से लाखों रुपये का बजट खर्च करके कैंटीन का निर्माण करवाया है लेकिन अभी तक कैंटीन पर ताला लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कई बार कॉलेज में कैंटीन को शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं करवाया गया है। उन्होंने कॉलेज में नवनिर्मित कैंटीन को शुरू करने की मांग की है।
कॉलेज में नवनिर्मित कैंटीन को लोक निर्माण विभाग की ओर से कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया गया है। आचार संहिता के बाद कॉलेज में नई कैंटीन को शुरू करवा दिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
कैंटीन में कुछेक कार्य शेष बचा हुआ था जिसे पूरा कर लिया गया है। आचार संहिता के बाद कैंटीन कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर कर दी जाएगी।
संजय कटोच, एसडीओ लोनिवि हमीरपुर।