फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New session starts, when will the exam pattern and syllabus be announced: Sangh

नया सत्र शुरू, आखिर कब घोषित होगा परीक्षाओं का पैटर्न और पाठयक्रम : संघ

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर की बैठक बुधवार को नादौन में जिला अध्यक्ष अजय नंदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों ने संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सत्र 2023-24 के लिए परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम शीघ्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्कूलों में पूछ रहे हैं कि इस वर्ष परीक्षाएं वार्षिक आधार पर होंगी या टर्म प्रणाली के आधार पर लेकिन अध्यापकों के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं है।
विज्ञापन


पिछले सत्र में भी सीबीएसई ने परीक्षा के लिए वार्षिक प्रणाली अपनाई थी, जबकि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म प्रणाली अपनाई। संघ ने बोर्ड से शीघ्र पाठ्यक्रम भी जारी करने की मांग की है। संघ ने कहा कि एनसीईआरटी ने इस वर्ष विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किए हैं। बारहवीं के रसायन विज्ञान में कुछ अध्याय हटाए गए हैं। ऐसे में बोर्ड को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि क्या बोर्ड भी पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है या नहीं। अध्यापक नए सत्र के लिए पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन और उस के अनुसार तैयारी सत्र के शुरू में ही करते हैं। बोर्ड द्वारा स्थिति स्पष्ट न करने से बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों में संशय बरकरार है। संघ ने सरकार से मुख्याध्यापक पदों पर पदोन्नति सूची भी शीघ्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघ शीघ्र ही इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed