{"_id":"5725f3254f1c1b7a035cd030","slug":"new-pension-policy-full-of-flaws-alleges-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेंशन नीति को बताया दोषपूर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पेंशन नीति को बताया दोषपूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
employees
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पेंशन योजना कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में की गई। बैठक की अध्यक्षता योजना के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर पंजाब से आए योजना के राज्य महासचिव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
हमीरपुर से अजय ठाकुर, बिलासपुर से रमेश चंद शर्मा, शिमला से देवेंद्र सिंह, मंडी से सुशील शर्मा, कांगड़ा से संजीव गुलेरिया सहित अन्य दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे। नरेश ठाकुर ने कहा कि नई पेंशन नीति पूरी तरह से दोषपूर्ण है। इसमें बहुत सी खामियां हैं।
विज्ञापन
मई 2003 के बाद लगे सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। नई पेंशन में ग्रेच्युटी, विनिमय का न मिलना सबसे बड़ी हानि है। इसके अलावा बैठक में 15 मई को राज्य अधिवेशन की तिथि तय की गई। इसमें सभी जिला से राष्ट्रीय पेंशन योजना के कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
अधिवेशन सुंदरनगर में मनाया जाएगा। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। रविवार की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि एनएसडीएल से पैसा मिलने में दिक्कत पेश आ रही है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो साल से राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
कार्यालयों के चक्कर काटकर लोग निराश हो चुके हैं। नरेश ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या के हल के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी जिससे जल्द से जल्द इनके रुपयों का भुगतान हो सके।