फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New junior engineer office worth Rs 30 lakh is ready in Rangas

Hamirpur (Himachal) News: रंगस में 30 लाख से नया कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बनकर तैयार

Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
New junior engineer office worth Rs 30 lakh is ready in Rangas
रंगस में नव निर्मित जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय भवन । संवाद
रंगस(हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग नादौन के अनुभाग रंगस में नया कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। कार्यालय भवन निर्माण कार्य पर विभाग की ओर से 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

शीघ्र ही अनुभाग रंगस और दंगड़ी के कनिष्ठ अभियंताओं को एक साथ कार्यालय की सुविधा मिलेगी। अभी तक नए कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता रंगस के ही बैठने की पुष्टि हुई है, लेकिन कुछेक समय बाद दंगड़ी क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता भी नए कार्यालय में शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग अनुभाग दंगड़ी का कार्य क्षेत्र रंगस के साथ ही खैरी, जबकि रंगस अनुभाग का कार्य क्षेत्र बल्हडूहक और जीहण के साथ लगते क्षेत्रों तक है। दोनों क्षेत्रों के कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने कार्यालय का संचालन किराए का कमरा लेकर करना पड़ रहा है। ऐसे में अब विभाग का अपना नया भवन दोनों क्षेत्रों की सीमा पर तैयार है। भवन में चार कमरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी जल शक्ति विभाग नादौन के एसडीओ अमित चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही रंगस क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता अपने नए कार्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे। वर्तमान में कार्यालय किराए के कमरे में चलाए जा रहे हैं। भवन का निर्माण मुख्य सड़क के किनारे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed