फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New JBT found, yet one teacher in 37 schools

Hamirpur (Himachal) News: विभाग को नए जेबीटी मिले, फिर भी जिला के 37 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को 41 नए जेबीटी अध्यापक मिलने के बावजूद भी जिला के 37 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। एक शिक्षक प्री प्राइमरी से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए मजबूर है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षाओं में भी डेढ़ माह का समय शेष है। इसलिए छात्र भी परेशान हैं। वहीं जिले के अन्य प्राथमिक स्कूल स्कूलों में 117 जेबीटी शिक्षकों के पद काफी समय से खाली हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों में रेखा ठाकुर, सावित्री राणा, रोहित चौहान, विक्रांत शर्मा, प्रकाश गौतम आदि का कहना है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 23 सितंबर को नए जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके बाद भी 37 स्कूलों को जेबीटी शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। स्कूलों में एक शिक्षक के लिए एक समय में सभी विद्यार्थियों को पढ़ाना कठिन हो रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में एक शिक्षक को कार्यालय, मिड-डे-मिल सहित अन्य कार्य भी करने होते हैं। वहीं स्कूल में शिक्षक के छुट्टी जाने पर अन्य स्कूलों से शिक्षक डेपुटेशन पर बुलाने पड़ रहे हैं। जिससे अन्य स्कूलों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि वह कई बार एसएमसी की बैठकों में शिक्षा विभाग को लिखित रूप में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वहीं विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं में भी डेढ़ माह का समय शेष बचा है। ऐसे में एक शिक्षक को स्कूल में सभी विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिलाभर में 37 स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक कार्यरत है। शीघ्र ही ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed