फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neither x-rays nor ultrasound are done in Bhoranj Hospital

भोरंज अस्पताल में न एक्सरे हो रहे और न अल्ट्रसाउंड

Fri, 02 Apr 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Neither x-rays nor ultrasound are done in Bhoranj Hospital
Neither x-rays nor ultrasound are done in Bhoranj Hospital
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की 39 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले एकमात्र सिविल अस्पताल भोरंज में पिछले लगभग 5 माह से अल्ट्रसाउंड और एक्सरे की सुविधा बंद है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को महंगे दाम में बाहर निजी लैबों में एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। भोरंज अस्पताल में प्रतिदिन 400-500 के लगभग ओपीडी है, लेकिन एक्सरे और अल्ट्रसाउंड की सुविधा न होने से अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि भोरंज अस्पताल में जैसे-जैसे डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है, वैसे-वैसे सुविधाओं का अभाव हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में कभी मशीनें खराब रहती हैं तो कभी टेक्नीशियन नहीं होते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पूर्व भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बच्चों के विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ इत्यादि डॉक्टरों ने भोरंज अस्पताल में ज्वाइन किया है। इससे भोरंज अस्पताल में ओपीडी भी बढ़ी है। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। क्षेत्र के लोगों विनोद कुमार, रजनीश, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष ठाकुर, अमन सोनी, अश्वनी, अश्वनी ठाकुर, रणजीत सिंह, मुकेश आदि ने कहा कि अस्पताल में सुविधा न होने से उन्हें निजी लैबों में एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। इस कारण उन्हें अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं और समय का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी की सुविधा प्रतिदिन मिलनी चाहिए। लोगों का कहना है कि हमीरपुर जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की 9 पोस्टें हैं, लेकिन वहां पर 10 रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं एक अधिक है, जिसे भोरंज अस्पताल में डेपुटेशन पर तैनात किया है। उसे हमीरपुर अस्पताल से रिलीव नहीं कर रहे हैं। जिससे भोरंज अस्पताल में लोगों को एक्सरे करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया नेे कहा कि एक्सरे टेस्ट के लिए सुविधाओं में दिक्कत आ रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। भोरंज अस्पताल में डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट तैनात किया है, लेकिन उसे हमीरपुर अस्पताल से रिलीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed