फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NEET-JEE coaching program stopped in government schools, students upset

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में नीट-जेईई कोचिंग कार्यक्रम बंद, विद्यार्थी परेशान

Sat, 04 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बीते वर्ष जिला प्रशासन ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए शुरू किया था कार्यक्रम
विज्ञापन

उपायुक्त के तबादले के बाद बंद हुआ कार्यक्रम, दोबारा शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में संचालित नीट-जेईई कोचिंग कार्यक्रम बंद हो गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूलों में निशुल्क कोचिंग लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन और उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से सत्र 2024-25 में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जेईई, नीट की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू किया गया था, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने में भी सहायता मिल सके। कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को सप्ताह में अंतिम दो दिन शुक्रवार और शनिवार को कोचिंग प्रदान की जा रही थी, ताकि सत्र पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी आसानी से जेईई, नीट की प्रवेश परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

जेईई, नीट कक्षाओं में विद्यार्थी दूर-दर से कोचिंग लेने पहुंच रहे थे, लेकिन प्रवेश परीक्षा के दो माह बाद स्कूलों में कोचिंग कार्यक्रम बंद हो गया। इससे अब स्कूलों में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर में महज जिला हमीरपुर में ही प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए यह योजना शुरू की गई थी। तत्काल जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा की देखरेख में कार्यक्रम को शुरू करवाया गया था, लेकिन उनके तबादले के बाद कार्यक्रम फाइलों तक ही सीमित रह गया और अब उपनिदेशक का भी अन्य जगह तबादला हो गया है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम अधर में ही रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी अभिभावकों राकेश कुमार, संजीव, जसंवत राणा, प्रदीप कुमार,रोशन लाल, निक्का राम, सोनू कुमार आदि ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कार्यक्रम को पुन: शुरू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में नीट, जेईई की कोचिंग मिल सके।
कोट्स
जिला प्रशासन के सहयोग से 100 विद्यार्थियों को जेईई, नीट की निशुल्क कोचिंग दी जा रही थी, लेकिन उपायुक्त के तबादले के बाद कार्यक्रम को पुन: शुरू नहीं किया गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से कोचिंग संबंधी कोई भी कार्यक्रम शुरू नहीं किया गया है।

मनोहर ठाकुर, जिला समन्वयक, आईटी हमीरपुर

इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, ताकि जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का सुचारू लाभ मिलता रहे। जल्द ही इस विषय पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed