फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Navratri brings back the vibrancy in the market, traders hope for increased sales

Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र से बाजार में लौटी रौनक, कारोबारियों को बिक्री बढ़ने की आस

Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Navratri brings back the vibrancy in the market, traders hope for increased sales
नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद
हमीरपुर। नवरात्र पर्व शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। श्राद्ध पक्ष के दौरान छाई मंदी के बाद अब दुकानदारों को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में माता रानी की चुनरियों, मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, महिलाएं भी पूजा की तैयारियों के लिए जरूरी सामान खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। नवरात्र के मद्देनजर बाजार में अलग-अलग रंग, आकार और डिजाइन की चुनरियां उपलब्ध हैं। माता रानी की चुनरी 20 रुपये से, जबकि पूजा की थाली 500 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न आकारों की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
श्राद्ध पक्ष के दौरान धार्मिक मान्यताओं के चलते कई लोग खरीदारी से परहेज करते हैं, जिससे बाजार में मंदी रहती है। अब नवरात्र शुरू होने के साथ खरीदारी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से चुनरी, मूर्तियों और पूजन सामग्री की बिक्री में तेजी आएगी और बाजार में रौनक के साथ कारोबार भी गति पकड़ेगा।


-
पूजा की थाली सहित अन्य सामान पहुंच चुका है। ग्राहकों की मांग के आधार पर सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। -राजेश, दुकानदार हमीरपुर
काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी को पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि पिछले साले से अधिक कारोबार इस बार होगा। -सुभाष, दुकानदार हमीरपुर
सप्ताह भर से लोग नवरात्र की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि सप्ताह भर अच्छा कारोबार होगा। -पंकज, दुकानदार हमीरपुर

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

नवरात्र के लिए दुकान में रखा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article